*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं मुकदमा समाप्त कराने के लिए धोखे से बयान कराने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 20.08.2026*
*थाना- सरायमीर, जनपद- आजमगढ़*
*शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं मुकदमा समाप्त कराने के लिए धोखे से बयान कराने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत था; पुनः शादी से इंकार करने पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।*
*पूर्व की घटना/इतिहास-* दिनांक 19.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सरायमीर पर तहरीर दी गयी कि ननिहाल ग्राम संजरपुर में रहने के दौरान अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र कौसर, निवासी संजरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। शादी के लिए कहने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया। इस सम्बन्ध में दिनांक 20.05.2026 को थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा शादी के लिए राजी होने का भरोसा दिलाकर पीड़िता को न्यायालय में कोई कार्यवाही न किये जाने के पक्ष में बयान देने हेतु कथित रूप से तैयार कराया गया, जिसके उपरान्त मुकदमा समाप्त हो गया। बाद में अभियुक्त द्वारा पुनः शादी से इंकार करने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 210/2026 धारा 318(2), 69, 351(3) बीएनएस बनाम अब्दुल्ला व उसके परिजनों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को उ0नि0 अनुज कुमार द्विवेदी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र कौसर को उसके घर ग्राम संजरपुर से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अब्दुल्ला पुत्र कौसर, निवासी ग्राम संजरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 210/2026 धारा 318(2), 69, 351(3) बीएनएस, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 अनुज कुमार द्विवेदी मय का0 अंकुर सिंह एवं म0का0 संजू सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






