*TV 20 NEWS || AZAMGARH : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा शुक्रवार की परेड का निरीक्षण; परेड की सलामी ली गई एवं दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक: 21.08.2026*
*पुलिस लाइन – जनपद: आजमगढ़*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा शुक्रवार की परेड का निरीक्षण; परेड की सलामी ली गई एवं दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

➡️आज दिनांक 21.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन, आजमगढ़ में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उपस्थित रहे।

*🔹परेड एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण-*

➡️ परेड निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं टर्नआउट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ परेड निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित मेस, निर्माणाधीन आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी, नफीस कार्यालय एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*🔹यूपी-112 की कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु निर्देश-*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 के दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निरीक्षण कर तकनीकी एवं भौतिक कमियों को तत्काल दूर कराने हेतु प्रभारी यूपी-112 को निर्देशित किया गया।

➡️ तैनात कर्मियों की कार्यकुशलता, व्यवहार एवं डिस्पैच प्रक्रिया का मूल्यांकन करते हुए जनता के प्रति मधुर व्यवहार, त्वरित प्रतिक्रिया एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

➡️ यूपी-112 वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरण, टैबलेट, आवश्यक सामग्री एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वाहनों की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।

*🔹डॉग स्क्वाड का निरीक्षण-*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉग स्क्वाड का निरीक्षण कर डॉग्स की कार्यक्षमता, प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। डॉग्स के खान-पान, स्वास्थ्य एवं रख-रखाव की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉग्स को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उनकी कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए आवश्यक अभ्यास एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

*🔹वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*