*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 21.08.2026*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*

*🔹 शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लकड़ी का टुकड़ा बरामद।*

थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 328/26, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त पारस पुत्र रामचेत, निवासी ग्राम शेरवा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 कुल्हाड़ी एवं एक अदद लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया।

*घटना का विवरण-*
दिनांक 20.08.2026 को वादिनी श्रीमती प्रमिला पत्नी पारस, निवासी ग्राम शेरवा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 56 वर्ष द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 19.08.2026 को उनके पति पारस उर्फ पारसनाथ पुत्र रामचेत द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 328/26, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय द्वारा की जा रही थी।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी-*
आज दिनांक 21.08.2026 को उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय पुलिस टीम के द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पारस पुत्र रामचेत को अतरैठ से समय करीब 04:10 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना में प्रयुक्त 01 कुल्हाड़ी एवं एक अदद लकड़ी का टुकड़ा उसके घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
पारस पुत्र रामचेत, निवासी ग्राम शेरवा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 52 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 328/26, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

*बरामदगी-*
01 कुल्हाड़ी, 01 लकड़ी का टुकड़ा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, का0 उमेश कुमार, का0 अजीत कुमार, का0 अभिषेक मिश्रा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।