*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर फ्रॉड के मामलों में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़ितों के कुल ₹21,640/- वापस कराए गए।*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 21.08.2026*
*🔹 साइबर फ्रॉड के मामलों में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़ितों के कुल ₹21,640/- वापस कराए गए।*
*🔹 थाना निजामाबाद एवं थाना मुबारकपुर की साइबर टीम की तत्परता से साइबर ठगी की धनराशि कराई गई वापस।*
*थाना निजामाबाद एवं थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद एवं थाना मुबारकपुर की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के 02 मामलों में पीड़ितों की कुल ₹21,640/- धनराशि वापस कराई गई।
*थाना निजामाबाद*
दिनांक 30.10.2025 को आवेदिका मुस्लिहा निवासी बारीखास थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड कर ₹11,000/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33110250151185 है। शिकायत के आधार पर NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से ₹11,000/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदिका के खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*थाना मुबारकपुर*
दिनांक 17.10.2025 को आवेदिका आयशा खातून पत्नी अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम पूरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के साथ पासपोर्ट का पता अपडेट करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक भेजकर साइबर फ्रॉड किया गया, जिसमें कुल ₹99,600/- की धनराशि कट गई। शिकायतकर्ता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी Ack No. 33110250142579 है। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ₹67,075.35/- धनराशि होल्ड कराई गई। स्थानीय साइबर क्राइम टीम थाना मुबारकपुर एवं जनपद साइबर सेल के सहयोग से फ्रॉड की गई धनराशि में से ₹10,640/- शिकायतकर्ता को वापस कराए गए। शेष धनराशि के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*साइबर सुरक्षा हेतु अपील*
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक, मैसेज अथवा ऐप पर बिना सत्यापन के क्लिक न करें। बैंक खाता, OTP, UPI PIN एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी धमकी पर विश्वास न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
*साइबर टीम थाना निजामाबाद*
1. उ0नि0 दिलीप आनन्द,का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह, म0आ0 रेनू देवी
*साइबर टीम थाना मुबारकपुर*
1. उ0नि0 विधनेश वर्मा, म0का0 प्रियंका तिवारी, का0 विवेक चौहान






