*TV 20 NEWS || AZAMGARH : चेन स्नेचिंग, मारपीट व पुलिस पर फायरिंग जैसे अपराधों में सक्रिय गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त राज निषाद गिरफ्तार।*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 22.08.2026*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 चेन स्नेचिंग, मारपीट व पुलिस पर फायरिंग जैसे अपराधों में सक्रिय गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त राज निषाद गिरफ्तार।*
*🔹 चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस टीम पर की फायरिंग, अवैध शस्त्र के साथ पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डा0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त *राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद, निवासी मड़या, राहुल नगर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष* को दिनांक *21.08.2026 को समय 11:55 बजे* मड़या से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के अनुसार वह *चेन स्नेचिंग, मारपीट/धमकी तथा पुलिस टीम पर फायरिंग एवं अवैध शस्त्र रखने* जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। दिनांक 26.03.2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई तथा मुकदमे से संबंधित चेन बरामद की गई। दिनांक 29.03.2026 को पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें राज निषाद को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया था।
अभियुक्त की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए थाना कन्धरापुर पर *मु0अ0सं0 208/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट* पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 68/2026, धारा 304/317 बीएनएस, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 71/2026, धारा 109/352/351(3) बीएनएस व 3/25, 5/27 आर्म्स एक्ट, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 123/2025, धारा 115(2)/351(3) बीएनएस, थाना सिधारी, आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 208/2026, धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, उ0नि0 शिवम मिश्रा, उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्रा, का0 अभिषेक यादव एवं का0 रामसिंह यादव, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।






