*TV 20 NEWS || AZAMGARH : चोरी-नकबजनी से आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करने वाले गैंग लीडर समेत 02 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*चोरी-नकबजनी से आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करने वाले गैंग लीडर समेत 02 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थाना सरायमीर* पुलिस ने *चोरी एवं नकबजनी* की घटनाओं में सक्रिय गैंग लीडर *शाकिब उर्फ रियाजू* तथा गैंग सदस्य *लालमन* के विरुद्ध *गैंगस्टर एक्ट* के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 215/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों द्वारा संगठित गैंग बनाकर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करते थे। विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया था।
*गैंग लीडर शाकिब* के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ में चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र, एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम सहित कुल *08 अभियोग,* जबकि *गैंग सदस्य लालमन* के विरुद्ध चोरी, नकबजनी एवं आबकारी अधिनियम सहित कुल *04 अभियोग* पंजीकृत हैं।
*गैंग लीडरः-*
शाकिब पुत्र रियाजूद्दीन उर्फ रियाजू, निवासी नई बाजार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गैंग सदस्य -*
लालमन पुत्र हरिनाथ, निवासी खरेवा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़






