*प्रेस नोट*
*दिनांक–25.08.2026 | थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में एक वांछित गिरफ्तार*
*🔹 जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में हुई कार्रवाई*
*आजमगढ़।* थाना कप्तानगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम डिहवा कुशमहरा निवासी राधेश्याम ने 22 जनवरी 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर कई लोगों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से उसके परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें हरेन्द्र पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। मामले में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-27/2026 दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। इसी मामले में वांछित *रामचन्द्र पुत्र रामचेत, निवासी कुशमहरा, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़* को पुलिस ने 25 अगस्त को उसके घर से करीब *11:10 बजे* गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध धारा *3(5), 109(1), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस* के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में *उ0नि0 रामनिहाल वर्मा एवं का0 लोकेश पाण्डेय* शामिल रहे।






