*TV 20 NEWS || AZAMGARH :फर्जी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त थाना जहानागंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक–26.08.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 फर्जी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त थाना जहानागंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
*🔹 व्यक्तिगत विवरण में हेराफेरी कर एक से अधिक पासपोर्ट प्राप्त करने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध पासपोर्ट अधिनियम एवं BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज*
*आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त बेलाल अहमद पुत्र इफ्तेखार, निवासी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*पूर्व की घटना-* दिनांक 14.07.2026 को थाना जहानागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त बेलाल अहमद के विरुद्ध मु0अ0सं0-159/2026, धारा 318(4) BNS एवं धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त द्वारा प्रथम पासपोर्ट के आवेदन में मौलवी का अंकपत्र एवं शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें नाम बेलाल अहमद तथा जन्मतिथि 01.01.1987 अंकित थी, जबकि दूसरे पासपोर्ट के आवेदन में प्रस्तुत आधार कार्ड एवं पैन कार्ड में नाम अलमद बेलाल तथा जन्मतिथि 01.01.1997 अंकित थी। इस प्रकार पूर्व में जारी पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेजों में हेराफेरी एवं छल कर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन करते हुए दूसरा पासपोर्ट प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 26.08.2026 को थाना जहानागंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के दौरान अभियुक्त बेलाल अहमद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए समय करीब 08:10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-159/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340 BNS एवं धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* बेलाल अहमद पुत्र इफ्तेखार, निवासी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 अभिषेक कुमार कुशवाहा, हे0का0 गोविन्द सिंह एवं रि0का0 आनन्द मिश्रा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*आजमगढ़ पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों, धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई लगातार जारी है।*






