*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड के ₹5,000/- पीड़ित को वापस कराए*

*प्रेस नोट, दिनांक–26.08.2026*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड के ₹5,000/- पीड़ित को वापस कराए*

*🔹 NCRP पोर्टल पर शिकायत के बाद धनराशि होल्ड कराकर खाताधारक के माध्यम से पीड़ित के खाते में कराई गई वापस*

*आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के ₹5,000/- पीड़ित को वापस कराए गए।

*घटना का विवरण-* दिनांक 23.08.2026 को आवेदक शुभम पाण्डेय पुत्र रामशिरोमन पाण्डेय, निवासी कोल्हुपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा गाड़ी दिखाने के नाम पर ₹5,000/- की धनराशि भेजी गई थी। धनराशि भेजने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया तथा आवेदक को ब्लॉक कर दिया गया। इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 23.08.2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 23108260166286 दर्ज कराई गई।

*पुलिस की कार्रवाई-* शिकायत प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निजामाबाद की साइबर टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की गई। NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की धनराशि ₹5,000/- को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात खाताधारक के माध्यम से उक्त धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

*धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाना निजामाबाद पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*

*साइबर टीम-*
उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, म0आ0 रेनू देवी एवं म0आ0 पूर्णिमा चौधरी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।

*आजमगढ़ पुलिस नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाने एवं साइबर फ्रॉड में गई धनराशि की त्वरित रिकवरी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।*