*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 🔹 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में 06 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

**प्रेस नोट**
**दिनांक–26.08.2026 | थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़**

*🔹 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में 06 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ **डॉ0 अनिल कुमार** के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक **25/26.08.2026** को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में **06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार** किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में **राजेश सोनकर निवासी पहाड़पुर, अजय मौर्या निवासी बड़ी हरैया, नवीजान निवासी अनन्तपुरा, पूनम पत्नी गोविंद एवं गोविंद पुत्र रामचंद्र निवासी फरासटोला तथा रोहित कुमार निवासी खत्रीटोला**, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। सभी के विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से जारी वारंट के अनुपालन में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

**गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:** उ0नि0 शशि सिंह, उ0नि0 प्रियंका तिवारी, उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, उ0नि0 महेन्द्र कुमार सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम।

**आजमगढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी है।**