*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक–26.08.2026 | जनपद–आजमगढ़*

*🔹 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*🔹 दिनांक 25 एवं 26 अगस्त को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 73 अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 03 वांछित एवं 70 NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में व्यापक स्तर पर कार्रवाई*

*🔹 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई जारी*

*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक *25.08.2026 एवं 26.08.2026* को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल *73 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया।

* *दिनांक 25.08.2026:* कुल *33 अभियुक्त गिरफ्तार*, जिनमें *02 वांछित एवं 31 NBW वारंटी अभियुक्त* शामिल हैं।

* *दिनांक 26.08.2026:* कुल *40 अभियुक्त गिरफ्तार*, जिनमें *01 वांछित एवं 39 NBW वारंटी अभियुक्त* शामिल हैं।

* *दोनों दिनों में कुल:* *73 अभियुक्त गिरफ्तार*, जिनमें *03 वांछित एवं 70 NBW वारंटी अभियुक्त* शामिल हैं।

* दिनांक 25.08.2026 को थाना *जीयनपुर एवं महाराजगंज* से 01-01 वांछित अभियुक्त तथा थाना *कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कन्धरापुर, जहानागंज, बरदह, मेहनगर, रौनापार, फूलपुर, पवई एवं दीदारगंज* से NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

* दिनांक 26.08.2026 को थाना *सिधारी एवं महाराजगंज से 07-07, कोतवाली से 06, कप्तानगंज से 04, जहानागंज से 03, कन्धरापुर, गम्भीरपुर, देवगांव एवं तहबरपुर से 02-02 तथा बरदह, फूलपुर, सरायमीर एवं दीदारगंज से 01-01* वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

जनपद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध *जीरो टॉलरेंस की नीति* के तहत प्रभावी एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*🔷 आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।*