*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 27.08.2026 | जनपद- आजमगढ़*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*🔹 24 घंटे के अंदर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 39 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में मा0 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक *27.08.2026* को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल *39 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया।

➡️ मा0 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल *39 NBW वारंटियों* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार NBW वारंटी अभियुक्तों में थाना *सिधारी , कन्धरापुर, निजामाबाद, जहानागंज, महराजगंज, रौनापार, बिलरियागंज, फूलपुर, सरायमीर, दीदारगंज, बरदह, देवगांव, मेंहनगर, रानी की सराय* क्षेत्र से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं।

जनपद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध *जीरो टॉलरेंस की नीति* के तहत प्रभावी एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*🔷 आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।*