*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 500 ग्राम का लोहे का बाट बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 27.08.2026*
*थाना–अहरौला, जनपद–आजमगढ़*
*🔹 मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 500 ग्राम का लोहे का बाट बरामद*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 295/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
➡️ दिनांक 25.08.2026 को वादी सूर्य प्रकाश शुक्ला पुत्र स्व0 विनय प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम गोपरी चांदपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा तहरीर दी गई थी कि निजामपुर बाजार जाते समय रास्ते में शराब पी रहे आरोपियों द्वारा वाहन का हार्न बजाने को लेकर गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लात-मुक्कों से मारपीट की गई तथा लोहे के भारी बाट से सिर पर वार कर घायल कर दिया गया।
➡️ उक्त घटना के संबंध में थाना अहरौला पर अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। दिनांक 27.08.2026 को उ0नि0 यश सिंह पटेल प्रभारी चौकी माहुल मय हमराह हे0का0 सुरेन्द्र निषाद एवं का0 अरमान द्वारा सूचना पर रुपाईपुर ढाला के पास से *अजय यादव उर्फ मन्टू पुत्र बांकेलाल यादव निवासी ग्राम मकदूमपुर, थाना अहरौला एवं अरुण यादव पुत्र स्व0 अमेरिका यादव निवासी ग्राम तरकुलहा, थाना अहरौला को प्रातः करीब 06:15 बजे गिरफ्तार* किया गया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 500 ग्राम का लोहे का बाट बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
उ0नि0 यश सिंह पटेल प्रभारी चौकी माहुल, हे0का0 सुरेन्द्र निषाद एवं का0 अरमान, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।






