*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सोशल मीडिया पर तलवार व डमी कट्टा लहराकर रील बनाने वालों पर तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना–तहबरपुर, जनपद–आजमगढ़*
*दिनांक–02.09.2026*
*🔹 सोशल मीडिया पर तलवार व डमी कट्टा लहराकर रील बनाने वालों पर तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई*
*🔹 “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले 02 युवकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई*
*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई एवं भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
➡️अभियान के दौरान इंस्टाग्राम आईडी @RKBHAIAZAMGARH_MTL_0999 चिन्हित की गई, जिस पर रवि कुमार पुत्र स्व0 शिवशंकर राम एवं सत्यानन्द कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश, निवासीगण ग्राम रमनीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ द्वारा तलवार एवं डमी कट्टा लहराते हुए उत्तेजक वीडियो/रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे थे। ऐसे कृत्यों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना थी।
➡️पुलिस द्वारा दोनों युवकों को चिन्हित कर वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई तो वे पुलिस बल से कहासुनी एवं हाथापाई करते हुए विवाद करने लगे तथा फौजदारी पर आमादा हो गए। जिसके बाद थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
*साइबर टीम:*
उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय, का0 अनूप रावत एवं का0 गोपाल।






