*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना–सिधारी, जनपद–आजमगढ़*
*दिनांक–02.09.2026*
*🔹 पैथालॉजी सेंटर व क्लिनिक में सेंधमारी कर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 चोरी के ₹800 नकद व घटना में प्रयुक्त लोहे की प्लास बरामद*
*आजमगढ़।* थाना सिधारी पुलिस ने पैथालॉजी सेंटर एवं क्लिनिक में सेंधमारी कर काउंटर से नकदी चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
➡️घटना के संबंध में वादी सूर्यनाथ तिवारी उर्फ सुरजु तिवारी पुत्र रामबली तिवारी, निवासी गेलवारा, थाना सिधारी, आजमगढ़ की तहरीर पर थाना सिधारी में मु0अ0सं0 351/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी के अनुसार दिनांक 19.08.2026 की रात पुरा पाण्डेय स्थित पैथालॉजी सेंटर एवं क्लिनिक में सेंधमारी कर पैथालॉजी सेंटर के काउंटर से करीब ₹8,000 तथा क्लिनिक के काउंटर से करीब ₹4,500 चोरी किए गए थे।
➡️विवेचना के दौरान थाना सिधारी पुलिस ने दिनांक 02.09.2026 को मुकदमे से संबंधित अभियुक्त कृष उर्फ किरीश पुत्र विनोद बांसफोर, निवासी जाफरपुर कांशीराम आवास, थाना सिधारी, आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी के ₹800 नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे की प्लास बरामद की गई।
➡️गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 मु0 जावेद सिद्दीकी, का0 अजीत सिंह एवं का0 विनोद कुमार यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






