आजमगढ़ अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है उसे सरकार को लागू करना होगा प्रधानमंत्री जी से मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए दिन रविवार को पौधारोपण के माध्यम से जब तक हमारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम इसी तरह अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
गुलाब चौरसिया ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी शिक्षक कर्मचारी देश के सभी कर्मचारी अपनी मांगों को बुलंदी के साथ सरकार से मांग रहे हैं यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हम लोगों का अधिकार OPS पुरानी पेंशन लागू नहीं होती है अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के प्रेरणा से हम लड़ाई इसी तरह लगातार लड़ रहे हैं सुनील सिंह ने बताया कि पेंशन की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हम लोगों का अधिकार पुरानी पेंशन लागू नहीं होती है अभय चौहान ने बताया कि कर्मचारियों को भी पेंशन मिलना चाहिए यह हमारा अधिकार बृजेश चौहान ने बताया सरहद पर जवानों के लिए पेंशन लागू होना चाहिए, महेंद्र कुमार ने बताया कि आज दिनाक 6 सितम्बर 2026 को सुख शांति धाम नरौली पुल के नीचे तमसा तट पर जामुन का पौधा लगाकर अपील करते हुए आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कार्यालय सचिव सुनील सिंह अटेवा के शिक्षक सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर मंत्री दिनेश यादव ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान बृजेश चौहान रामबचन महेंद्र शर्मा राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। सुख शांति धाम तमसा तट नरौली जनपद आजमगढ़






