TV20 NEWS ||AZAMGARH :सेवा सेतु अभियान में पंजीकृत शत प्रतिशत श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए- जिलाधिकारी

सेवा सेतु अभियान में पंजीकृत शत प्रतिशत श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए- जिलाधिकारी

सभी कार्यदायी संस्थाएं व विभाग श्रमिक कल्याण हेतु उपकर/सेस की धनराशि जमा करना करें सुनिश्चित- डीएम

श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना में 200 पंजीकृत श्रमिक परिवार की कन्याओं का आवेदन कराकर विवाह कराना करें सुनिश्चित- डीएम रविन्द्र कुमार

आजमगढ़ 07 सितम्बर 2026/

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय श्रम बन्धु की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जनपद में सिधारी स्थित लेबर अड्डे/लेबर शेड के प्रीफैब्रिकेटेड़ निर्माण से संबंधित बिन्दु पर प्रमुखता से बल दिया गया। यू.पी. डिजिटल लेबर चौक ऐप के संबंध में अवगत कराया गया कि निर्माण श्रमिकों, मजदूरों और कारीगरों को घर बैठे सीधे रोजगार को जोड़ना और बिचौलियो की भूमिका को समाप्त करना है। जिलाधिकारी ने उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को अधिकाधिक बढ़ाने सहित तथा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं- कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता योजना के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) अधिनियम 1996 तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 के अन्तर्गत 01 प्रतिशत उपकर धनराशि जमा करने के संबंध में कार्यदायी संस्था/विभागों सहित समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपर्युक्त मद में उपकर को जमा करना सुनिश्चित करें। असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अन्तर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय ट्रेडर्स पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। जीरो पावर्टी अभियान के अन्तर्गत सभी पंजीकृत श्रमिकों को आच्छादित कराने पर बल दिया गया। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना द्वारा औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने युवाओं को कार्यबल से जोड़ने और नियोक्ताओं को नये रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। श्रमिकों के हित संवर्धन तथा औद्योगिकीकरण को गतिशीलता प्रदान करने हेतु श्रमिक एवं सेवायोजक प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक माहौल में विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार को निर्देशित किया कि 200 पंजीकृत श्रमिक परिवारों की कन्या का कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत आवेदन कराकर लाभ से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। समस्त अधिशासी अधिकारी लेबर सेस जमा करना सुनिश्चित करें। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘‘सेवा सेतु अभियान’’ मंे पंजीकृत श्रमिकों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में सीडीओ राकेश कुमार पटेल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्रमिक कल्याण व संगठनों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।