TV20 NEWS ||AZAMGARH :प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक) द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जायेगा

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक) द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जायेगा

सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान

13 प्रमुख कार्यक्रमों को क्रियान्वित कर मनाया जायेगा सेवा संकल्प अभियान

सभी विभागों के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में छूटे/वंचितों को किया जायेगा आच्छादित- जिलाधिकारी

सेवा संकल्प अभियान: जन कल्याणकारी उपलब्धियों तक जन-जन पहुंचाने सहित प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जायेगा

आजमगढ़, 07 सितंबर 2026//

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के रूप मे मनाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जायेगा तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का मूल भाव एवं दृष्टि के अन्तर्गत 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण: माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा और आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान किया जायेगा। केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जायेगा। विकसित भारत 2047 के तहत युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जायेगा।

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत केन्द्र सरकार की पिछले 12 वर्षों एवं राज्य सरकार की पिछले 10 वर्षाें में किये गये समस्त विकास कार्याें एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का विधानसभावार, विकास खण्डवार एवं ग्राम पंचायतवार विस्तृत कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक लाभार्थीपरक योजना में अधिकाधिक लाभार्थियों को आच्छादित किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने अभियान के अन्तर्गत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर बल देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ के अन्तर्गत प्रधानमंत्री के 25 वर्षोें के जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना एवं विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्डों में दिव्यांग कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। दूसरा-17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक ‘‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’’ के अन्तर्गत बच्चों की कल्पना के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जायेगा। तीसरा- ‘‘नमो सेवा गाथा’’ (नुक्कड़ नाटक मंचन) के अन्तर्गत 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं एवं देश में आए बदलाव की कहानी को सरल, भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाटक के माध्यम से गांव-गांव एवं शहर तक पहुंचाया जायेगा। चौथा- ‘‘आंगन का उत्सव’’ के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर के मध्य आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सार्वजनिक सम्मान तथा माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मंे पहुंचाया जायेगा। पंचम- ‘‘कहानी बदलाव की’’ (डिजिटल व रील अभियान) के अन्तर्गत सरकार की योजनाओं से जिन नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे नागरिकों की वास्तविक कहानी देश के सामने लायी जायेगी। छठवां- ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ (इंफ्लूएंसर्स कनेक्ट) के अन्तर्गत जनपद के इंफ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कन्टेन्ट क्रिएटर को उन स्थानों पर ले जाना, जहां बड़े बदलाव परिलक्षित हो रहे हों, ताकि वे स्वयं देखकर उसकी कहानी देश को बताएं। सातवां- ‘‘सेवा ज्योति यात्रा’’ के अन्तर्गत 7 अक्टूबर को 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना एवं विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेनाः ज्योति सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की पहचान बने। 8वां- ‘‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’’ (जल, जन एवं सेवा संकल्प) के अन्तर्गत पवित्र जल के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की जन्मभूमि व कर्मभूमि को जोड़ना तथा मार्ग के गांवों में सेवा और विकास पर सहज संवाद किया जायेगा। 9वां- ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक नागरिक 25 वर्षों के 25 सेवा कार्याें में से किसी एक से जुड़कर समाज सेवा में अपना योगदान देंगे। 10वां- ‘‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’’ के अन्तर्गत विकास खंड स्तर 7 दिवसीय शिविर आयोजित कर जनपद वासियों से लाभार्थी तक, एक ही स्थान पर। प्रत्येक नागरिक को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाये बिना शिविर में ही योजनाओं का लाभ दिया जाए। 11वां- ‘‘रंगोली राष्ट्र एवं घर-घर से राष्ट्र तक’’ के अन्तर्गत आभार एवं संकल्प की रंगोली, जिसमें प्रधानमंत्री जी प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत का सपना दर्शाया जायेगा। 12वां- ‘‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’’ के अन्तर्गत जनपद के युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप, प्रोफेशनल, कार्पोरेट, इनोवेटर तथा जमीनी स्तर पर नये समाधान विकसित करने वाले लोगों को एक मंच पर जोड़ा जायेगा। 13वां- ‘‘जन सेवा महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट’’ के अन्तर्गत 17 अक्टूबर को देशभर से आए प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधि सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री जी का सम्मान करेंगे और विकसित भारत का संकल्प लेंगे।

अभियान के 13 प्रमुख कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएं, ग्राम चौपाल एवं सीधी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अन्त्योदय वर्ग को आच्छादित किया जायेगा। डीडीओ संजय कुमार सिंह ने सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी विभागों को अगले 02 दिनों में कार्ययोजना प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, पीडी डीआरडीए सच्चिदानंद, सीओ शुभम तोदी, डीईएसटीओ आरडी यादव सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे