TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना–देवगांव, जनपद–आजमगढ़,चिकित्सालय परिसर से लापता 05 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बरामद किया

चिकित्सालय परिसर से लापता 05 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बरामद किया

🔴 सीसीटीवी फुटेज की मदद से कटघर क्षेत्र से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द की गयी बच्ची

➡️दिनांक 10.09.2026 को लगभग 12:00 बजे बबलू यादव निवासी कोटा बुजुर्ग, थाना देवगांव, अपनी पत्नी एवं लगभग 05 वर्षीय पुत्री के साथ उपचार हेतु 100 शैय्या चिकित्सालय, लालगंज आए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री चिकित्सालय परिसर से कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गयी।

➡️सूचना पर थाना प्रभारी देवगांव सुनील कुमार सिंह व पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चिकित्सालय के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कटघर क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्ची के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।