*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, निजामाबाद एवं मेंहनगर पुलिस की कार्रवाई, दोनों अभियुक्त भेजे गये न्यायालय*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–11.09.2026*
*जनपद–आजमगढ़*

*🔴 शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 निजामाबाद एवं मेंहनगर पुलिस की कार्रवाई, दोनों अभियुक्त भेजे गये न्यायालय*

*थाना निजामाबाद-*
पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त विजय प्रकाश सोनकर पुत्र स्व0 जुल्मी सोनकर निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर के विरुद्ध करीब 06 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा शादी के लिए कहने पर धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 69, 89, 351(3), 352 बीएनएस व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह हे0का0 हौसिला नन्द यादव व का0 कृष्ण चन्द्र द्वारा *वांछित अभियुक्त विजय प्रकाश सोनकर को मुईया मोड़ के पास समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार* किया गया।
*थाना मेंहनगर-*
दिनांक 10.09.2026 को वादिनी की तहरीर पर अभियुक्त अजीत उर्फ रुदल राजभर पुत्र नगीना राजभर निवासी पिलखुवा, थाना मेंहनगर के विरुद्ध शादी का झांसा देकर करीब 06 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने तथा शादी से मुकरने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 313/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह का0 अब्दुल अहद द्वारा *वांछित अभियुक्त अजीत राजभर को देवरिया मोड़ से समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार* किया गया।
दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेज दिया गया।