*TV 20 NEWS || LUCKNOW: सौर ऊर्जा से बदलेगा गांवों का भविष्य, किसानों-महिलाओं और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने का नया विकल्प*

प्रेस विज्ञप्ति

• सौर ऊर्जा से बदलेगा गांवों का भविष्य, किसानों-महिलाओं और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने का नया विकल्प :

• मोदी सरकार के स्वच्छ ऊर्जा संकल्प को डबल इंजन सरकार दे रही नई गति, सौर ऊर्जा से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था :

• सौर ऊर्जा से विकास भी, पर्यावरण संरक्षण भी और आर्थिक सशक्तिकरण भी—डबल इंजन सरकार का ग्रामीण समृद्धि पर फोकस :

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

लखनऊ। दिनांक 11-09-2026, आज वृन्दावन ग्राउण्ड, लखनऊ में नेशनल सोलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026’ प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा द्वारा किया गया साथ में सदस्य विधान परिषद श्री रामचंद्र प्रधान जी रहे । कार्यक्रम में सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिकल एवं संबंधित क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं, उद्यमियों, निवेशकों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों में रोजगार, आय और उद्यमिता बढ़ाने का प्रभावी साधन बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जोड़कर आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, स्वयं सहायता समूहों और सौर ऊर्जा का समन्वय ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बन सकता है, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, पैकेजिंग, मसाला, अचार, पापड़, स्थानीय उत्पादों सहित अनेक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। यदि इन इकाइयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाता है तो बिजली पर होने वाला खर्च कम होगा और महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों की बचत सीधे उनकी आय में परिवर्तित होगी।

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिकल एवं संबंधित क्षेत्रों में विकसित की जा रही आधुनिक तकनीकों, उपकरणों एवं नवाचारों की जानकारी ली।

श्री मौर्य जी ने कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन किया तथा सौर ऊर्जा से संबंधित सोलर मशीन का उद्घाटन भी किया, विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर निर्माताओं, उद्यमियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से संवाद करते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने प्रदर्शनी में उपस्थित महिलाओं से विशेष रूप से संवाद किया और सौर ऊर्जा के माध्यम से उनके स्वरोजगार, आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सौर ऊर्जा को ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

श्री मौर्य जी ने सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं एवं उद्यमियों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी सौर ऊर्जा को किसानों, महिलाओं, युवाओं, छोटे कामगारों और उद्यमियों की आर्थिक प्रगति से जोड़कर व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार केवल बिजली की आवश्यकता पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार, स्वरोजगार, निवेश, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बन रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भी उत्तर प्रदेश में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर अपने विचार साझा किए।