*TV 20 NEWS || AZAMGARH :12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा किया जायेगा शुभारम्भ*

*12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा किया जायेगा शुभारम्भ*

आजमगढ़ 11 सितम्बर2026//

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ अंकित वर्मा ने अवगत कराया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रातः 10ः30 बजे हाल ऑफ जस्टिस में दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा।