*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना अहरौला एवं अतरौलिया के थाना अध्यक्ष घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–14.09.2026 | जनपद–आजमगढ़*
*🔴 थाना अहरौला एवं अतरौलिया के थाना अध्यक्ष घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित*
*🔴 विवेचनाओं को लम्बित रखने, निर्धारित समय में निस्तारण में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में कार्रवाई*
*🔴 एसएसपी आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पर की सख्त कार्रवाई*
*➡️ कार्रवाई का विवरण–*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता तथा विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना के प्रकरण में थानाध्यक्ष अहरौला उ0नि0 ना0पु0 मंतोष सिंह एवं थानाध्यक्ष अतरौलिया उ0नि0 देवेन्द्र नाथ दुबे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
उपरोक्त उपनिरीक्षकगण द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने, थाना स्थानीय पर नियुक्ति के दौरान विवेचनाओं को लम्बित रखने एवं निर्धारित समय में निस्तारण में लापरवाही/रुचि न लेने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप पाए गए हैं।
*➡️ निलम्बित थाना अध्यक्ष–*
1. उ0नि0 ना0पु0 मंतोष सिंह — थानाध्यक्ष अहरौला, जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 ना0पु0 देवेन्द्र नाथ दुबे — थानाध्यक्ष अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*उक्त प्रकरण में दोनों उ0नि0 के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।*
*➡️ चेतावनी–*
जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सचेत किया गया है। लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।






