*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान कार्यक्रम, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह*
*प्रेस-नोट, दिनांक–17.09.2026*
*जनपद–आजमगढ़*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान कार्यक्रम*
*🔴 जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह*
*🔴 अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर जाना कुशलक्षेम*
आज दिनांक 17.09.2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर अस्पताल, आजमगढ़ में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाजहित में किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली गई तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।






