*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ भूमिधरी की जमीन पर जबरिया रास्ता बनाने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार*
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह पुत्र बेलकुन्द सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर जबरन उनकी भूमि में रास्ता बनाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक 18 सितंबर 2026 की शाम कुछ स्थानीय पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनके भाई चन्द्रपाल सिंह व रिश्तेदारों को पकड़कर थाने ले गए। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा उनकी बाग की भूमिधरी में बनी पुरानी दीवार को जबरिया तोड़कर रास्ता बनाने का प्रयास किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और रात के अंधेरे में उनकी भूमि में जबरिया नया रास्ता कायम करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।






