*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ के चार युवाओं ने संभाली ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ बाइक यात्रा, 10 राज्यों से पहुंचेगी वडनगर*

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कर्म भूमि से जन्मभूमि बाइक यात्रा में आजमगढ़ के चार सहयात्रियों ने प्रतिनिधित्व किया ,जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ सूर्य प्रकाश सिंह गुजरपार के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ जय बहादुर चौहान सम्मिलित हुए है यह यात्रा मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्य प्रदेश राजस्थान होते हुए 7 अक्टूबर को मोदी जी के जन्मस्थली वडनगर पर पहुंचेगी यह यह यात्रा 20 दिनों में 10 राज्यों के 193 जिलों और 1159 गांव से होकर गुजरेगी , काशी के बाद इसका पहला पड़ाव मिर्जापुर और दूसरा पड़ाव मध्य प्रदेश से राजस्थान होते हुए गुजरात जाएगी l