*TV 20 NEWS || AZAMGARH :एकरामपुर में श्रद्धा के साथ हुई डीह बाबा की पूजा, भंडारे में उमड़े ग्रामीण*

एकरामपुर में श्रद्धा के साथ हुई डीह बाबा की पूजा, भंडारे में उमड़े ग्रामीण
आजमगढ़। एकरामपुर गांव में ग्राम प्रधान विनोद यादव कोलबाज बहादुर के नेतृत्व में डीह बाबा की पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। पूजा कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर डीह बाबा के दरबार में माथा टेका और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक एवं उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमायन यादव, हवलदार यादव, मिथिलेश यादव, तूफानी यादव, पूर्व बीडीसी नंदपाल यादव, नितेश शर्मा, संदीप जायसवाल, हरेंद्र यादव और निर्मला यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।