*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ यूनियन बैंक के CSP पर धोखाधड़ी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप, जिलाधिकारी से जांच और लाइसेंस निरस्त करने की मांग*

 

आजमगढ़ में यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र यानी CSP संचालक पर धोखाधड़ी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के एटलस पोखरा चौराहा स्थित यूनियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन श्रीमती शकुंतला प्रजापति द्वारा किया जाता है। आरोप है कि केंद्र के माध्यम से आम जनता को रुपये दोगुने करने और अधिक ब्याज देने का झांसा देकर पैसे जमा कराए जा रहे थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे, बैंक का पैसा हड़पने की नीयत से केंद्र संचालक द्वारा 5 लाख रुपये लूटने का हंगामा किया गया और पुलिस को बुलाया गया। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान मामला झूठा पाए जाने के बाद पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस पूरे मामले की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई और सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अब उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने और फंसाने की धमकी दी जा रही है।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित CSP का BC कोड और लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।