*TV 20 NEWS || LUCKNOW:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर दिया जोर*
प्रेस विज्ञप्ति
– उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर दिया जोर
– विकास योजनाओं को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें अधिकारी, जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरता से हो कार्रवाई : श्री केशव प्रसाद मौर्य
बुलंदशहर/ लखनऊ, 19 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जनपद बुलंदशहर दौरे पर थे, बुलंदशहर बाईपास चौराहे पर जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके उपरांत मा० उप मुख्यमंत्री जी ने स्वर्गीय विधायक श्री अनिल शर्मा जी के आवास पर पहुंचकर उनके स्मरण चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
तत्पश्चात निरीक्षण भवन, बुलंदशहर में मा० उप मुख्यमंत्री जी ने पार्टी पदाधिकारियों, मा० जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर गहन मंथन हुआ।
इसके उपरांत श्री मौर्य जी ने जनपद स्तरीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जाए तथा मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मा० उप मुख्यमंत्री जी ने पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता कर विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया।
इसके उपरांत उन्होंने मा०
सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान जी के आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान जी, मा० सांसद डॉ. भोला सिंह जी, मा० विधायकगण श्री लक्ष्मी राज सिंह जी, श्री प्रदीप कुमार चौधरी जी, श्री देवेन्द्र सिंह लोधी जी, श्री चन्द्रपाल सिंह जी, श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।






