*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सीडीओ ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 क्विज में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

सीडीओ ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 क्विज में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 क्विज में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें: सीडीओ

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है विकसित भारत क्विज: मुख्य विकास अधिकारी

जिला सलाहकार समिति की बैठक में क्विज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक सहभागिता पर जोर

आजमगढ़, 21 सितंबर 2026//

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का समन्वय मेरा युवा भारत, आजमगढ़ के जिला युवा अधिकारी कार्यालय द्वारा सदस्य सचिव के रूप में किया गया। बैठक में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत क्विज में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के अंतर्गत आयोजित क्विज युवाओं को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं में ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर पर क्विज का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा पात्र युवाओं को इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों सहित अन्य युवा केंद्रित संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक क्विज की जानकारी पहुंचाई जाए।

बैठक में बताया गया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक युवा मेरा युवा भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) के माध्यम से पंजीकरण कर क्विज में सहभागिता कर सकते हैं।

सीडीओ ने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों से अपेक्षा की कि वे युवाओं को इस पहल से जोड़ने के लिए प्रभावी समन्वय एवं व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की व्यापक भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में उनकी भूमिका और सहभागिता को और मजबूत किया जा सकेगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर से क्विज के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक पात्र युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, पीडी सच्चीदानंद, बीएसए राजीव पाठक, जिला क़ृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि, स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधि, डायट प्राचार्य सहित विभिन्न विभागों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।