*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जान से मारने की नियत से पत्नी को फांसी पर लटकाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–24.09.2026*
*थाना–निजामाबाद, जनपद–आजमगढ़*

*🔹जान से मारने की नियत से पत्नी को फांसी पर लटकाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹थाना निजामाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को मोलनापुर नहर पुलिया से किया गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना–* दिनांक 23.09.2026 को वादिनी शशिकला पत्नी राकेश यादव निवासी बुद्धसेनपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि उसके पति राकेश यादव पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल यादव द्वारा दिनांक 09.09.2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से फांसी पर लटका दिया गया। जिसके आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 85, 109(1), 115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।

*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 24.09.2026 को उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी बुद्धसेनपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को मोलनापुर नहर पुलिया से समय करीब 07:35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–* राकेश यादव पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल यादव, निवासी बुद्धसेनपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 33 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 85, 109(1), 115(2) बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 138/2021 धारा 147, 149, 323, 325, 352, 427, 504, 506 भादवि, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह, का0 धर्मवीर प्रजापति, रि0का0 अभिषेक पटेल थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।