*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–24.09.2026*
*थाना–मुबारकपुर, जनपद–आजमगढ़*

*🔹नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹थाना मुबारकपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दरियाबाद पुल के पास से किया गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना–* दिनांक 03.09.2026 को वादी मुकदमा कमल दीप पुत्र दीपचन्द निवासी ग्राम जलालपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी भान्जी दिनांक 28.08.2026 को राखी बांधने के लिए उनके घर आयी थी। दिनांक 31.08.2026 को वह स्कूल जाने की जिद करते हुए घर से निकल गयी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि ग्राम इब्राहिमपुर (भलवरिया), थाना मुबारकपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र दुर्गविजय उसे रास्ते से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 0322/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
दौरान विवेचना अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 24.09.2026 को उ0नि0 रूपम वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र दुर्गविजय, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को दरियाबाद पुल के पास से समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त–* बृजेश कुमार पुत्र दुर्गविजय, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0- 0322/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 रूपम वर्मा, का0 उमेश सिंह, का0 उदयनाथ पासवान, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।