*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड में ठगी गयी ₹8,062/- की सम्पूर्ण धनराशि साइबर हेल्प डेस्क टीम की प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी*
*प्रेस नोट थाना- बरदह, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक- 30.09.2026*
*साइबर फ्रॉड में ठगी गयी ₹8,062/- की सम्पूर्ण धनराशि साइबर हेल्प डेस्क टीम की प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी*
*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 04.11.2025 को धर्मेन्द्र राजभर पुत्र वंशराज, निवासी ग्राम बर्रा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को *Shriram Finance का कर्मचारी* बताया गया तथा बाइक की किस्त जमा कराने के नाम पर ₹8,062/- अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करा लिए गए। धनराशि प्राप्त होने के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन बंद कर दिया गया।
इस संबंध में पीड़ित द्वारा दिनांक 05.11.2025 को *NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23111250177085* दर्ज करायी गयी। साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की धनराशि ₹8,062/- को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात *MRM (Money Restoration Module) पोर्टल* के माध्यम से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए ठगी की सम्पूर्ण धनराशि ₹8,062/- पीड़ित के खाते में वापस करा दी गयी।
*साइबर फ्रॉड का तरीका-*
अपराधियों द्वारा स्वयं को बैंक, फाइनेंस कम्पनी, बीमा कम्पनी, पुलिस अथवा अन्य प्रतिष्ठित संस्थान का कर्मचारी बताकर फोन किया जाता है तथा किस्त, केवाईसी, खाता अपडेट, पेनल्टी अथवा अन्य कारण बताकर पीड़ित से धनराशि किसी खाते में ट्रांसफर करा ली जाती है। धनराशि प्राप्त होते ही आरोपी मोबाइल बंद कर देते हैं अथवा संपर्क समाप्त कर देते हैं।
*साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय-*
1. किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर विश्वास कर बैंकिंग संबंधी जानकारी अथवा धनराशि साझा न करें।
2. बैंक, फाइनेंस कम्पनी या किसी अन्य संस्था के नाम पर प्राप्त संदिग्ध कॉल की पुष्टि संबंधित संस्था के *अधिकृत माध्यम* से करें।
3. OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN, पासवर्ड अथवा बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
4. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर *स्क्रीन शेयरिंग/रिमोट एक्सेस ऐप* डाउनलोड न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
5. साइबर ठगी होने पर घबरायें नहीं और तत्काल *1930 साइबर हेल्पलाइन* पर शिकायत दर्ज करायें तथा *National Cyber Crime Reporting Portal* पर भी शिकायत करें। शीघ्र शिकायत करने से ठगी की धनराशि को होल्ड कराने एवं वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 मनीष सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
3. म0आ0 आरती सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।






