*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड में ठगी गयी ₹12,616/- की धनराशि साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी*

*प्रेस नोट थाना- रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक- 30.09.2026*

*साइबर फ्रॉड में ठगी गयी ₹12,616/- की धनराशि साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी*

*घटना का विवरण-*
आवेदक संजय यादव पुत्र उदयभान यादव, निवासी ग्राम अराजी अजगरा मशर्की, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा विदेश भेजने के नाम पर एक एजेन्ट को धनराशि दी गयी थी। एजेन्ट द्वारा न तो आवेदक को विदेश भेजा गया और न ही धनराशि वापस की गयी। इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 15.08.2026 को ₹41,200/- की साइबर ठगी के संबंध में *NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23108260159393* दर्ज करायी गयी।

*पुलिस कार्यवाही एवं धनराशि वापसी-*
शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त साइबर टीम थाना रौनापार द्वारा संबंधित बैंकों से तत्काल समन्वय एवं पत्राचार करते हुए फ्रॉड की धनराशि में से *₹33,636/- को फ्रॉडस्टर के बैंक खातों में होल्ड* कराया गया। होल्ड धनराशि में से *₹12,616/- दिनांक 28.09.2026 को MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते में वापस* कराये गये। शेष होल्ड धनराशि को भी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त वापस कराये जाने की कार्यवाही प्रचलित है।

*साइबर फ्रॉड का तरीका-*
अपराधियों द्वारा विदेश भेजने, नौकरी दिलाने, वीजा बनवाने, ऑनलाइन निवेश, लोन अथवा अन्य सेवाओं के नाम पर लोगों से धनराशि प्राप्त की जाती है। इसके बाद सेवा उपलब्ध नहीं करायी जाती तथा आरोपी धनराशि वापस करने से बचते हुए संपर्क बंद कर देते हैं।

*साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय-*
1. विदेश भेजने अथवा नौकरी दिलाने के नाम पर किसी एजेन्ट को पैसा देने से पूर्व उसकी विश्वसनीयता एवं अधिकृत पंजीकरण की जांच करें।
2. किसी अनजान व्यक्ति/एजेन्ट के कहने पर बिना सत्यापन के ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर न करें।
3. OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
4. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये ऐप को डाउनलोड न करें।
5. साइबर ठगी होने पर तत्काल *1930 साइबर हेल्पलाइन* पर शिकायत करें तथा *National Cyber Crime Reporting Portal* पर शिकायत दर्ज करायें। शीघ्र शिकायत करने से धनराशि को होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है।

*पुलिस टीम-*
1. *साइबर टीम थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।*