*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक-30.09.2026*
*थाना-जहानागंज, जनपद-आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 09.08.2026 को थाना जहानागंज पर वादिनी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसे अभियुक्त मानव कुमार उर्फ अर्जुन द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर *मु0अ0सं0-171/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस* बनाम मानव कुमार उर्फ अर्जुन पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में *धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट* की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 30.09.2026 को उ0नि0 शिवम त्यागी मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त *मानव कुमार उर्फ अर्जुन* लंगड़ा बाबा स्थान, सेमा के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं नाम-पता तस्दीक के उपरान्त अभियुक्त को मुकदमे में वांछित पाए जाने पर *समय करीब 10:45 बजे* नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मानव कुमार उर्फ अर्जुन पुत्र किशुन लाल, निवासी भीटी पल्हना, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-171/26 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 शिवम त्यागी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 अनिल कुमार, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
3. का0 अजीत कुमार, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।






