*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में दर्ज है अभियोग*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक-30.09.2026*
*थाना-कप्तानगंज, जनपद-आजमगढ़*

*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में दर्ज है अभियोग*

*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 23.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना कप्तानगंज पर तहरीर दी गई कि दिनांक 22.06.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए चली गई तथा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर *मु0अ0सं0-193/26 धारा 137(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर दिनांक 29.06.2026 को मुकदमे में *धारा 65(1), 87 बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट* की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त विपिन पुत्र वीरेन्द्र निषाद का नाम प्रकाश में आया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 30.09.2026 को चौकी प्रभारी उ0नि0 सानिया गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त कस्बा कप्तानगंज चौक में मौजूद है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त *विपिन पुत्र वीरेन्द्र निषाद, निवासी महम्मदपुर, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र 21 वर्ष* को *समय 11:10 बजे* कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विपिन पुत्र वीरेन्द्र निषाद, निवासी महम्मदपुर, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र 21 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-193/26 धारा 65(1)/137(2)/87 बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सानिया गुप्ता, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
2. का0 अखिलेश यादव, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 विशाल गुप्ता, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।