*TV 20 NEWS || AZAMGARH:राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के जयन्ती पर क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन व पुरस्कार वितरण*

*राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के जयन्ती पर क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन व पुरस्कार वितरण*
आजमगढ़ 02 अक्टूबर, 2026,
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, जिला प्रशासन आजमगढ़ के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जयन्ती के शुभ अवसर पर में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में पुरूष वर्ग में 05 कि0मी0 एवं महिला वर्ग में 06 किमी0 वाक रेस/क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता मंे 75 महिला एवं 82 पुरूष सहित कुल 157 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सिराजुद्दीन क्रीड़ाधिकारी, एवं के0एम0 श्रीवास्तव सचिव जिला हैण्डबाल संघ आजमगढ़ द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रेस का शुभारम्भ एवं खिलाडियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात प्रातः 9 बजे ध्वजा रोहण किया गया तद्ोपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के फोटो पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम-
पुरूश वर्ग- गौतम प्रजापति प्रथम, रजनीष राय द्वितीय, उत्कर्श यादव तृतीय, धीरज यादव, चतुर्थ, षिवा यादव, पॉचवा- तथा किषन यादव ने छटवॉ स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग- किरन वर्मा प्रथम,  अंतिमा यादव द्वितीय, अन्जली गुप्ता तृतीय, मुस्कान प्रजापति चतुर्थ, सृश्टि यादव, पॉचवा तथा खुषी ने छटवॉ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जय प्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी, लक्ष्मण प्रसाद सचिव जिला जिम्नास्टिक्स संघ आजमगढ़, भूपेन्द्र वीर सिंह क्रिकेट प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक, मो0 इरफान हाकी प्रशिक्षक, करन श्रीवास्तव बैडमिन्टन प्रशिक्षक, अरविन्द कन्नौजिया फुटबाल प्रशिक्षक, आदर्श यादव वालीबाल प्रशिक्षक, नागेन्द्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, रितेश्स कुमार श्रीवास्तव अबुसैफ आदि लोग उपस्थित रहे।
       (सिराजुद्दीन)
    क्रीड़ाधिकारी
           क्षेत्रीय खेल कार्यालय
       आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़।