*TV 20 NEWS || AZAMGARH:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक- 02.10.2026*
*जनपद- आजमगढ़*
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन*
🔹 *क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुज्जर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान।*
🔹 *महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया गया स्मरण।*
🔹 *उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित।*
02 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत *क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुज्जर* के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में विशेष *स्वच्छता अभियान* चलाकर की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन* द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुज्जर, क्षेत्राधिकारी आंकिक अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा महात्मा गांधी जी के *सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वच्छता* तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के *सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा* के आदर्शों को स्मरण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई।
*आजमगढ़ पुलिस की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।*






