*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पुरानी रंजिश में युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण–*
दिनांक 01.09.2026 को वादी *दौलत पाण्डेय पुत्र अनिरुद्ध पाण्डेय, निवासी इटैली, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़* द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गई कि उसका भाई *सौरभ पाण्डेय* गोबर फेंकने अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे अभियुक्तगण द्वारा सौरभ पाण्डेय को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर कस दिया गया तथा लाठी-डंडा एवं लोहे की सब्बल से मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। अभियुक्तगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर दिनांक 11.09.2026 को *मु0अ0सं0 259/2026 धारा 3(5), 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस* बनाम चन्द्रसेन पटेल आदि 06 अभियुक्त पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक *04.10.2026* को उ0नि0 चन्द्रदेव यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त *चन्द्रसेन पटेल पुत्र रामाश्रय पटेल, निवासी ग्राम इटैली, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष* को उसके घर से समय करीब *09:30 बजे* गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 259/2026 धारा 3(5), 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3), 117(2) बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 12/2019 धारा 323/504/506/452 भादवि, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 259/2026 धारा 3(5), 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3), 117(2) बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
01. *चन्द्रसेन पटेल पुत्र रामाश्रय पटेल*, निवासी ग्राम इटैली, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 चन्द्रदेव यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
2. का0 मन्टू यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
3. का0 प्रमोद कुमार, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।






