*TV 20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्रॉड के पीड़ित को ₹12,470.86/- की धनराशि वापस कराने में साइबर टीम रौनापार को मिली सफलता*

*प्रेस नोट*
*दिनांक–04.10.2026*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*साइबर फ्रॉड के पीड़ित को ₹12,470.86/- की धनराशि वापस कराने में साइबर टीम रौनापार को मिली सफलता*

*विदेश भेजने के नाम पर ₹3,98,000/- की साइबर ठगी, NCRP पोर्टल पर ₹2,11,238.18/- धनराशि होल्ड कराकर ₹12,470.86/- पीड़ित के खाते में कराया गया वापस; शेष धनराशि वापस कराने की कार्रवाई प्रचलित*

*विवरण–*
अवगत कराना है कि *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित की *₹12,470.86/- धनराशि वापस* कराई गई है।

*घटना का विवरण–*
आवेदक *अभिषेक सिंह पुत्र रामसिंह, निवासी ग्राम सहनूपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़* द्वारा विदेश जाने के लिए एक एजेन्ट को धनराशि दी गई थी। एजेन्ट द्वारा न तो आवेदक को विदेश भेजा गया और न ही उसकी धनराशि वापस की गई। इसके पश्चात आवेदक द्वारा दिनांक *22.06.2026* को कुल *₹3,98,000/-* की साइबर धोखाधड़ी के संबंध में *NCRP शिकायत संख्या 23106260118430* दर्ज कराई गई।

*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई–*
शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त *थाना रौनापार साइबर टीम* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से ई-मेल एवं दूरभाष के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की कार्रवाई के फलस्वरूप आवेदक के साथ हुए कुल साइबर फ्रॉड की धनराशि में से *₹2,11,238.18/-* धनराशि को *NCRP पोर्टल पर होल्ड* कराया गया।
होल्ड कराई गई धनराशि में से *₹12,470.86/-* धनराशि को *MRM पोर्टल के माध्यम से दिनांक 02.10.2026 को आवेदक के बैंक खाते में वापस* कराया गया है। शेष होल्ड धनराशि को भी MRM पोर्टल पर अपडेट होने के उपरान्त नियमानुसार आवेदक के खाते में वापस कराए जाने की कार्रवाई प्रचलित है।

*साइबर फ्रॉड करने का तरीका–*
वर्तमान प्रकरण में ठग द्वारा *विदेश भेजने/विदेश में नौकरी दिलाने* का झांसा देकर पीड़ित से धनराशि प्राप्त की गई तथा बाद में न तो विदेश भेजा गया और न ही धनराशि वापस की गई। साइबर अपराधी अक्सर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फोन कॉल अथवा फर्जी एजेन्ट के माध्यम से विदेश भेजने, नौकरी दिलाने, वीजा लगवाने अथवा कम समय में विदेश भेजने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन/बैंकिंग माध्यम से धनराशि प्राप्त करते हैं।

*साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय–*
1. *विदेश भेजने या नौकरी दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति/एजेन्ट के खाते में बिना सत्यापन के धनराशि ट्रांसफर न करें।*
2. विदेश जाने अथवा नौकरी से संबंधित एजेन्ट की *पंजीकरण एवं वैधता की जांच* संबंधित सरकारी विभाग/अधिकृत माध्यम से अवश्य करें।
3. *OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड* अथवा किसी भी प्रकार की गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी व्यक्ति से साझा न करें।
4. किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए *लिंक पर क्लिक न करें* तथा किसी के कहने पर कोई संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड न करें।
5. *UPI के माध्यम से पैसा प्राप्त करने के लिए PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती।* पैसे प्राप्त करने के नाम पर UPI PIN डालने या QR कोड स्कैन करने से बचें।
6. सोशल मीडिया/व्हाट्सएप पर मिलने वाले *नौकरी, लोन, निवेश, लॉटरी, विदेश यात्रा एवं वीजा* संबंधी आकर्षक प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।
7. साइबर ठगी होने पर *देरी न करें।* तत्काल *1930* पर कॉल करें अथवा *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज करें। शीघ्र शिकायत करने से ठगी की धनराशि को होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है।
8. साइबर अपराध की स्थिति में अपने बैंक को तत्काल सूचना देकर *खाते/लेन-देन को सुरक्षित* कराएं तथा शिकायत संख्या एवं लेन-देन संबंधी सभी साक्ष्य सुरक्षित रखें।

*पुलिस टीम–*
*थाना रौनापार साइबर टीम, जनपद आजमगढ़।*

*आजमगढ़ पुलिस की अपील:*
साइबर अपराध से बचाव के लिए *सतर्क रहें, जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।* साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल *1930* पर शिकायत करें।