*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड में निकाली गई धनराशि में से 5,000/- रुपये पुलिस की तत्परता से आवेदक के खाते में वापस कराये गये*
*प्रेस नोट*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड में निकाली गई धनराशि में से 5,000/- रुपये पुलिस की तत्परता से आवेदक के खाते में वापस कराये गये*
*घटना का विवरण-*
आवेदक श्री जगदीश भारती पुत्र गोपाल भारती निवासी थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ का मोबाइल फोन दिनांक 13.04.2026 को दिल्ली में चोरी हो गया था। आवेदक द्वारा दिनांक 17.04.2026 को गांव वापस आकर नया सिम प्राप्त किया गया। सिम चालू होने के पश्चात शाम के समय आवेदक के बैंक खाते से कुल *1,15,090/- रुपये* की धनराशि साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाल ली गयी।
उक्त घटना के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक 18.04.2026 को थाना रौनापार पर साइबर शिकायत संख्या *33104260085818* दर्ज करायी गयी।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही/धनराशि वापसी-*
शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त साइबर टीम आजमगढ़ द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंकों से मेल एवं दूरभाष के माध्यम से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की गयी। पुलिस की तत्परता से फ्रॉड की गयी कुल धनराशि में से *95,653.61/- रुपये* फ्रॉडस्टरों के विभिन्न खातों में होल्ड कराये गये।
होल्ड धनराशि में से *5,000/- रुपये* MRM पोर्टल के माध्यम से दिनांक 02.10.2026 को आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दिये गये हैं। शेष होल्ड धनराशि को भी सम्बन्धित प्रक्रिया पूर्ण होने एवं MRM पोर्टल पर अपडेट प्राप्त होने के उपरान्त आवेदक के खाते में वापस कराने की कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस टीम-*
1. साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।






