*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक 05.10.2026*
*पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 04.10.2026 को वादिनी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी किशन पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम छाऊ, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गयी तथा जान से मारने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने पर वादिनी के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 05.10.2026 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह का0 धीरज सिंह एवं का0 योगेन्द्र बहादुर द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त किशन पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम छाऊ, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को प्राप्त सूचना के आधार पर उसके घर से समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
किशन पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम छाऊ, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 239/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अभिषेक सिंह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
2. का0 धीरज सिंह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
3. का0 योगेन्द्र बहादुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़






