*TV 20 NEWS || AZAMGARH:बलरामपुर शराब की दुकान के बाहर विवाद के दौरान युवक की मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*बलरामपुर शराब की दुकान के बाहर विवाद के दौरान युवक की मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 03.10.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बलरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर चखना, सिगरेट, पानी एवं गिलास के ₹25 के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद एवं कहासुनी हो गयी। विवाद के दौरान विजय चौहान व उसके साथियों द्वारा गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की की गयी। बीच-बचाव करने पर दूसरे पक्ष के साथ भी मारपीट की गयी, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आयीं। उपचार हेतु उसे मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 524/2026 धारा 105/115(2)/352/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 05.10.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय चौहान पुत्र स्व0 छविराज चौहान, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष को सूचना के आधार पर रोडवेज के पास से समय करीब 10:50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विजय चौहान पुत्र स्व0 छविराज चौहान, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 524/2026 धारा 105/115(2)/352/3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह का0 सुमित कुमार, का0 अमित कुमार एवं का0 राहुल कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।