*TV 20 NEWS || AZAMGARH:किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना बिलरियागंज पुलिस ने भीमबर नहर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*

*किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना बिलरियागंज पुलिस ने भीमबर नहर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार*

*संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 18.07.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता को दिनांक 20.09.2026 को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 05.10.2026 को उ0नि0 इसरार अहमद मय हमराह पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश एवं चेकिंग में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भीमबर नहर पुलिया से बीबीपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गयी।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विशाल कुमार पुत्र महेश राजभर उर्फ महेन्द्र सिंह, निवासी महडौड का पुरा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, हाल पता खैराबाद, रोपड़, थाना चमकौर साहिब, जनपद रूपनगर, पंजाब, उम्र करीब 27 वर्ष बताया। उक्त अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में नामजद एवं वांछित होने की पुष्टि होने पर दिनांक 05.10.2026 को समय करीब 11:45 बजे भीमबर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 194/2026 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. विशाल कुमार पुत्र महेश राजभर उर्फ महेन्द्र सिंह, निवासी महडौड का पुरा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, हाल पता खैराबाद, रोपड़, थाना चमकौर साहिब, जनपद रूपनगर, पंजाब, उम्र करीब 27 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. अतुल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 इसरार अहमद, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
3. का0 छट्ठु साहनी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
4. रि0का0 ओमकार सिंह, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़