*TV 20 NEWS || AZAMGARH :विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न*
*प्रेस नोट*
*दिनांक – 07.10.2026*
*पुलिस लाइन्स, आजमगढ़*
*• विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न*
*• बाल संरक्षण, किशोर न्याय एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*
आज दिनांक 07.10.2026 को समय 14:00 बजे पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में चिकित्सा विभाग, अभियोजन शाखा, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जी.आर.पी., आर.पी.एफ. सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, थाना ए.एच.टी./SJPU के प्रभारी व कर्मचारी तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही बाल कल्याण अधिकार, अभियुक्त/पीड़िता की आयु निर्धारण, महिला सुरक्षा एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 से संबंधित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।






