*TV 20 NEWS || AZAMGARH :होटल संचालक व कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक 07.10.2026*
*• होटल संचालक व कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*• कमरा देने से मना करने पर शराब के नशे में आरोपियों ने किया था हंगामा, होटल संचालक व कर्मचारियों से की थी मारपीट*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण:*
वादी मुकदमा *आनन्द सोनकर पुत्र कमलेश सोनकर, निवासी कटघर, सदर आजमगढ़* द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गयी कि वह सरायमंदराज में *रेड रोज होटल* चलाता है। दिनांक 04.10.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे अंकित यादव उर्फ जोनी, पिन्टू यादव, मगानू यादव एवं उनके साथ आये अन्य व्यक्तियों द्वारा होटल पर चखना एवं कमरा मांगा गया। अधिक शराब पीने के कारण कमरा देने से मना करने पर उक्त लोगों द्वारा वादी एवं होटल स्टाफ के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 525/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 125 बीएनएस एवं धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 07.10.2026 को राजघाट, सरायमंदराज के पास से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *पिन्टू उर्फ धीरज कुमार यादव* पुत्र रामलखन यादव, निवासी मधनापार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष।
2. *अरबिन्द उर्फ मगानू* पुत्र दुर्वाषा यादव, निवासी चकभारी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0 525/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 125 बीएनएस एवं धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
उ0नि0 शशि सिंह, चौकी प्रभारी बदरका, रि0का0 लवकुश मौर्या एवं रि0का0 दिलीप कुशवाहा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।






