*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर पुलिस के प्रयासों से मदरसे से लापता 02 बालक सूरत से सकुशल वापस आए, परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया*
*प्रेस नोट*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 11.10.2026*
*थाना सरायमीर पुलिस के प्रयासों से मदरसे से लापता 02 बालक सूरत से सकुशल वापस आए, परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।*
*🔹 मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से लापता 08 वर्षीय मो0 साहिल एवं 16 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ राजिक सूरत से सकुशल वापस आए।*
*🔹 दोनों बालकों के सकुशल वापस आने पर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया।*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 04.10.2026 को थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से मो0 साहिल उम्र करीब 08 वर्ष एवं निजामुद्दीन उर्फ राजिक उम्र करीब 16 वर्ष लापता हो गए थे। इस संबंध में दिनांक 05.10.2026 को थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 249/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
🔹दिनांक 10.10.2026 को दोनों बालकों के परिजन उन्हें सूरत से सकुशल थाना सरायमीर लेकर आए। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बालक अन्य लड़कों के साथ घूमने के लिए निकले थे तथा ट्रेन से सूरत चले गए थे। दोनों बालकों के सकुशल वापस आने पर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया। प्रकरण में उ0नि0 बनारसी यादव द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।






