TV 20 NEWS || AZAMGARH : हरसिंहपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ; मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन की सलाह, डॉ. अंकित राज सिंह बोले, जनमानस की सेवा के उद्देश्य से लगाया गया शिविर

हरसिंहपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ; मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन की सलाह, डॉ. अंकित राज सिंह बोले, जनमानस की सेवा के उद्देश्य से लगाया गया शिविर

अजमतगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सभा हरसिंहपुर में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। राज ललित नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। सुरेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आंखों से संबंधित सामान्य बीमारियों की जांच, चश्मे की आवश्यकता का आकलन और जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा वितरण की व्यवस्था की गई। जांच के दौरान कुछ मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी और जल्द ही सर्जरी किए जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अंकित राज सिंह ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का उद्देश्य जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक या अन्य कारणों से कई लोग समय पर अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लें।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिली। निःशुल्क जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन मिलने से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिली। शिविर जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Bite- डॉ. अंकित राज सिंह

Bite- आलोक सिंह