*TV 20 NEWS || BALLIA:थाना हल्दी जनपद बलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुम हुई/ बिना बताये घर चले जाने वाली महिला को प्राप्त सूचना पर तत्परता पूर्वक बरामद कर परिवारीजन के सपुर्द किया गया*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 11.10.2026*

*थाना हल्दी जनपद बलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुम हुई/ बिना बताये घर चले जाने वाली महिला को प्राप्त सूचना पर तत्परता पूर्वक बरामद कर परिवारीजन के सपुर्द किया गया ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय डॉ0 ईरज राजा* व *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा, नोडल मिशन शक्ति अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला* के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष हल्दी श्री राजू कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम द्वारा गुम हुई महिला को मात्र 24 घण्टे के भीतर बरामद किया गया ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.10.2026 को वादी हृदयानंद साहू पुत्र स्वर्गीय लल्लन साहू ग्राम नंदपुर थाना हल्दी जनपद बलिया द्वारा थाना हल्दी पर महिला हेल्प डेस्क में लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी बहू संध्या देवी उम्र करीब 22 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई हैंl इस सूचना पर तत्काल हल्दी पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक पतारसी सुरागरसी करते हुए आवेदक की बहू को मिशन शक्ति टीम के माध्यम से वापस बुलाकर युवती के माता-पिता तथा ससुर को दिनांक 11.10.2026 को सुपुर्द किया गया । आवेदक वे युवती के माता पिता द्वारा हल्दी पुलिस टीम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया गया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*