*TV 20 NEWS || AZAMGARH : राजकीय/निजी आई टी आई आजमगढ़ में पंचम चरण में प्रवेश*

 

आजमगढ़ 12 अक्तूबर 2026/
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रवेश सत्र 2026-2027 हेतु राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ में पंचम चरण में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी (अप्रवेशित / अचयनित) से नवीन विकल्प पंजीकृत करानें तथा नवीन आवेदनकर्ताओं से आनलाईन आवेदन दिनांक 06 से 11 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक आमंत्रित किये गये थे। प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव द्वारा बताया गया कि पंचम चरण में प्रवेश हेतु जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी (गृह जनपद) व स्थायी पते से सम्बन्धित जनपद की सीटों के लिए पात्र होंगे। राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.scvtup.in पर पंचम चरण हेतु दो रैंक का विकल्प प्रस्तुत होगा नवीन आवेदनकर्ता तथा पूर्व पंजीकृत आवेदनकर्ता (Old and New) जिसका प्रिन्ट आउट जनपद के किसी राजकीय संस्थान विशेषकर नोडल राजकीय संस्थान में दिनांक 13.10. 2026 से 15.10.2026 तक जमा किया जायेगा। राजकीय संस्थानों में प्रथमतः (पूर्व पंजीकृत) गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। तदोपरान्त उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष (नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता) की मेरिट सूची से प्रवेश की कार्यवाही 17 अक्टूबर 2026 सायं 05 बजे तक पूर्ण की जायेगी।